Biography

धरम धनंजय चंदेल
लेखक सिविल सेवा की तैयारी में संलग्न हैं। वे पेशे से एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं और हिंदी साहित्य में रुचि रखते हैं। लेखक ने पत्राचार द्वारा मनोविज्ञान,दर्शनशास्र और हिंदी साहित्य से परास्नातक डिग्रियां अर्जित की हैं।लेखक का समाज और व्यक्ति के संघर्ष को सूक्ष्मता से समझना और दोनों के बीच पनपी संवेदनाओं को उजागर कर सामान्य जन को समझाना , उद्देश्य रहा है। महिला उत्कर्ष के उपायों और वंचित वर्गों की क्षमताओं को मनोबल देना लेखक की वरीयता रहे हैं।